कोरोना ने कई लोगों की जिंदगी तबाह कर दी। कई घरों के चिराग बुझ गये तो कई खुशहाल घरों में मातम पसर गया। मामला चंपावत का है। जहां एक रिटायर्ड आईटीबीपी के सूबेदार का अपनी दुलारी बेटी को अपने हाथों विदा करने का सपना शादी की ठीक सुबह टूट गया। दुल्हन के कोरोना पॉजिटिव पिता की शादी की सुबह जिला अस्पताल में मौत हो गई। पिता की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पल भर मेंं बेटी की शादी की खुशियां मना रहे परिवार में कोहराम मच गया। बेटी की डोली उठने से पहलेे एक बाप की अर्थी घर से उठ गई। पूरा माहौल गमगीन हो गया।
जिले के कोलीढेक निवासी छत्तर सिंह की बेटी का 25 मई को विवाह होनी थी। सोमवार को हल्दी रस्म का आयोजन भी हो गया था। मंगलवार को खटीमा से दूल्हे के पक्ष के पांच लोग आने थे। खटीमा से दूल्हे पक्ष के लोग घर से निकलने ही वाले थे, तभी दुल्हन के पिता के मौत हो गई। शादी के कपड़ों में सजी दुल्हन की खुशियां पल भर में बर्बाद हो गई। जिस घर में दूल्हा का इंतजार हो रहा था वहां मातम पसर गया। बेटी की डोली से पहले बाप की अर्थी घर से निकल गई।
दुल्हन केे पिता की मौत के बाद शादी टाल दी गई। खटीमा से आने वाली बरात को भी आनन-ानन रोकना पड़ा। जानकारी देते हुए जिला अस्पताल के पीएमएस डा. आरके जोशी ने बताया कि कोलीढेक निवासी छत्तर सिंह 63 वर्षीय की कोरोना संक्रमण से सोमवार रात मौत हो गई। ऑक्सीजन का स्तर बेहद कम होने गंभीर संक्रमण केे चलते उसकी मौत हो गई। छत्तर सिंह की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। जिस बाप ने अपनी बेटी की विदाई के सपने पाले थे, विदाई से पहले उसी बाप की अर्थी घर से निकल गई। जिसके बाद बरात को टाल दिया गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में 
