हल्द्वानी- बनभूलपुरा पुलिस ने विगत 2 वर्षों से एक दिव्यांग नाबालिक युवती से दुराचार करने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है युवक के खिलाफ धारा 376 और पोक्सो अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है बताया जा रहा है कि आरोपी नाबालिग दिव्यांग को ट्यूशन पढ़ाने के नाम पर घर बुलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता था साथ ही कथित पत्रकारिता का भय दिखाकर परीक्षा में फेल करने के नाम पर लगातार शारीरिक संबंध बना रहा था।
पीड़ित लाइन नंबर 8 आजाद नगर निवासी के भाई ने बनभूलपुरा थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज किया और नामजद अभियुक्त की तलाश करते हुए मुकदमा दर्ज होने के चंद घंटों के बाद अभियुक्त को रात 2:00 बजे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया साथ ही अभियुक्त का मेडिकल कराकर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी टीम में एस ओ प्रमोद पाठक उप निरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट महिला एसआई कुसुम रावत विरेंद्र रावत और भूपेंद्र सिंह शामिल रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में 
