Chamoli News: आज देवभूमि की बेटियां उत्तराखंड का नाम रोशन कर रही है। पहाड़ों से निकलकर बेटियों ने अपनी प्रतिभा का ऐसा डंका बजाया कि पूरा देश देखता रह गया है। सेना के बड़े पदों पर आज पहाड़ की बेटियां विराजमान है। वहीं खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा से सबकी चहेती बनी है। बालीवुड में भी अपनी धमक छोड़ने में भी बेटियां पीछे नहीं है। अब पहाड़ की एक और बेटी का नाम उत्तराखंड को नई पहचान दिलाने में जुड़ गया है।
जी हां उत्तराखंड की बेटी ज्योति बिष्ट का चयन के लिए जर्मनी की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में हुआ है। ज्योति का चयन जर्मनी की प्रतिष्ठित फ्रेडरिक शिलर यूनिवर्सिटी जेना (येना) में पीएचडी के लिए हुआ है। बेटी के चयन के बाद परिवार में खुशी का माहौल है।
आपको बता दें कि ज्योति बिष्ट मूलरूप से चमोली जिले देवाल विकासखंड में देवसारी की रहने वाली हैं।
ज्योति ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा देवाल से की है। उच्च शिक्षा ज्योति ने गढ़वाल विश्वविद्यालय से प्राप्त की है। ज्योति ने रसायन शास्त्र विषय से स्नाकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है। साथ ही बीएड की डिग्री गोपेश्वर डिग्री कॉलेज से ली है। जबकि अभी वह दिल्ली की नेशनल फिजिकल लेबोरेट्री से शोध कार्य कर कही हैं। अपनी कड़ी मेहनत के दम पर अब ज्योति का चयन जर्मनी की प्रतिष्ठित फ्रेडरिक शिलर यूनिवर्सटी जेना (येना) में पीएचडी के लिए हुआ है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश 
