डीडीहाट (पिथौरागढ़)। नगर से लगे हाटथर्प ग्राम सभा के जुड़वा भाइयों का राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल के लिए चयन हुआ है। दोनों बच्चों को बेंगलुरु और बेलगाम स्कूल मिला है। हाटथर्प निवासी पूर्व सैनिक जितेंद्र कफलिया के पुत्र राघव कफलिया और ऋषभ कफलिया ने कक्षा नौ में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल की परीक्षा दी थी।
मेडिकल परीक्षण के बाद दोनों बच्चों को स्कूल आवंटित कर दिए गए हैं। कक्षा आठ तक की पढ़ाई दोनों बच्चों ने विद्या सागर इंटर कालेज से की। बच्चों के दादा पूर्व सैनिक धन सिंह कफलिया ने बताया कि दोनों बच्चों ने यह परीक्षा बिना किसी कोचिंग के दी थी। पहली ही बार दोनों ने यह परीक्षा पास कर ली। बच्चों के चयन पर ग्राम सभा के ग्रामीणों के अलावा विभिन्न संगठनों ने बधाई दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 

