Uttrakhand News: देहरादून उत्तराखंड राज्य मौसम विभाग ने 3 घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए शाम 6:00 बजे से रात्रि 9:00 तक उत्तरकाशी चमोली तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।
साथ ही मौसम विभाग ने 5 अप्रैल तक राज्य के उत्तरकाशी,चमोली, जनपदों में 2 अप्रैल से लेकर 4 अप्रैल तक कही-कही हल्की तथा बहुत हल्की बरसात होने साथ ही रुद्रप्रयाग, देहरादून, पौड़ी तथा पिथौरागढ़, जनपदों में इन तीन दिनों में बहुत हल्की और हल्की बरसात हो सकती है जबकि बागेश्वर ,अल्मोड़ा, जनपदों में 5 अप्रैल तक तथा चंपावत व नैनीताल जनपद में भी 5 अप्रैल को बहुत हल्की बरसात हो सकती है । मौसम विभाग का कहना है कि 2 अप्रैल से लेकर 5 अप्रैल तक राज्य के उच्च हिमालय क्षेत्र में 4000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी भी हो सकती है जिससे राज्य में सुबह शाम की ठंड महसूस की जा सकती है जबकि मैदानी क्षेत्र में तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी से परेशानी भी होने लगी है।
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तरकाशी,चमोली,रुद्रप्रयाग,टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़,बागेश्वर तथा अल्मोड़ा जनपदों में 3 अप्रैल से लेकर के 5 अप्रैल तक कहीं-कहीं गरजन के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से झोकेदार हवाएं चलने की भी संभावना है तथा ओलावृष्टि होने से फसलों को भी नुकसान हो सकता है इसलिए इस दौरान बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत है

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
