- होली की खुशियां मातम में बदली ,परिवार में मचा कोहराम
देहरादून- होली के दिन उत्तराखंड के ऋषिकेश से दुखद खबर सामने आ रही है यहां ऋषिकेश के शिवपुरी नमामि गंगे घाट में दो युवक व पटना वाटरफॉल में एक युवक नहाने के दौरान डूब गया सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। शिवपुरी नमामि गंगे घाट में डूबने वालों में 2 बीटेक के छात्र हैं जो देहरादून डीआईटी में पढ़ते थे। उनका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। इधर घटना से मृतक युवकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक आज 08 मार्च को ऋषिकेश के शिवपुरी में नमामि गंगे घाट पर 02 व लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत पटना वाटर फॉल में 01 युवक के डूबने की सूचना SDRF टीम को प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर SDRF की 02 टीमें मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल दोनों स्थानों पर घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
स्थानीय लोगों द्वारा SDRF टीम को अवगत कराया गया कि शिवपुरी नमामि गंगे घाट पर डूबने वाले दोनो बी टेक के छात्र थे, जो देहरादून DIT में पड़ते थे व अपने दोस्तों के साथ होली के लिए यहां पर आए थे। नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से दोनों युवक नदी में डूब गए।
- शिवपुरी नमामि गंगे घाट पर डूबने वाले युवक-
- आदित्य राज, उम्र 22 निवासी- कोलकाता, पश्चिम बंगाल।
- उत्कर्ष उम्र 22, निवासी- आगरा, उत्तरप्रदेश।
वही दूसरी ओर पटना वॉटर फॉल पर डूबा युवक अपने दोस्तों से साथ घूमने आया था और पैर फिसलने से नदी में डूबने से हादसे का शिकार हो गया। पटना वॉटर फॉल पर डूबा युवक शोभित यादव, 30 साल निवासी-मुरादाबाद, उत्तरप्रदेश का रहने वाला है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन 
