देहरादून। उत्तराखंड के ऋषिकेश से दुखद हादसे की खबर सामने आ रही है यहां लक्ष्मणझूला- नीलकंठ मोटर मार्ग पर पीपलकोटी से पहले एक बैंड पर एक वाहन गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में 13 लोग सवार थे इस हादसे में एक युवती और दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया है वाहन उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर का बताया जा रहा है।
प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक रविवार शाम रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर के एक ही परिवार के 13 लोग वाहन में सवार होकर नीलकंठ दर्शन के लिए जा रहे थे। पीपलकोटी से करीब दो किमी पहले वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 150 मीटर नीचे खाई में गिर गया।
वाहन के पीछे से जा रही राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क अंतर्गत गौहरी रेंज की वन टीम ने वाहन को खाई में गिरता देखा। वन कर्मचारियों ने आसपास लोगों और थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोग और वन कर्मचारियों की मदद से घायलों को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती किया गया। चिकित्सकों ने अस्पताल में दो मासूम और एक युवती को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा अन्य घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर एम्स रेफर कर दिया।
थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं ने बताया कि घटना रविवार शाम करीब 3.30 बजे की है। वाहन में गली नंबर एल, कस्तूरी वाटिका रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर निवासी सुरेश (35) पुत्र चैनसुख, पुष्पा देवी (30) पत्नी सुरेश, दिव्यांश (6) पुत्र सुरेश, दिप्ती (4) पुत्री सुरेश, सोमपाल (55) पुत्र शोभाराम, चमेली देवी (50) पत्नी सोमपाल, कमलेश (20) पुत्री सोमपाल, अमित (36) पुत्र चैनसुख, ऊषा (35) पत्नी अमित, हर्ष (8) पुत्र अमित, तनु (14) पुत्री अमित, फूलसोंगा रुद्रपुर निवासी प्रियंका (15) पुत्र विशंबर दयाल, विनय कुमार (19) पुत्र विशंबर दयाल सवार थे।इस हादसे में छह वर्षीय दिव्यांश, चार वर्षीय दिप्ती और कमलेश (20) की मौत हो गई। अन्य घायलों का एम्स ऋषिकेश में उपचार किया जा रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के गांवों के लिए खुशखबरी, केंद्र ने जारी की बड़ी राशि
उत्तराखंड: ऑफिस में शराब पीकर पहुंचा कर्मचारी, छापेमारी में पकड़ा गया
उत्तराखंड: नए महीने की शुरुआत बारिश से, 4 अप्रैल तक मौसम का पूरा अपडेट
उत्तराखंड: गांव में दहशत फैलाता गुलदार, तीन पर हमला, विरोध के बाद लगाए गए पिंजरे
उत्तराखंड: यहाँ कुत्ते को बचाने में गई युवक की जान
सीएम धामी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, बुलडोजर से हुआ भव्य स्वागत!
हल्द्वानी: हल्द्वानी में कालाबाजारी करते मिले इंडेन कर्मचारी, आयुक्त के निर्देश पर एफआईआर दर्ज
हल्द्वानी : जमरानी बांध की डायवर्जन टनल की खुदाई पूरी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) एक और महिला तस्कर गिरफ्तार
नानकमत्ता-खटीमा बाईपास पर दर्दनाक हादसा, एक युवती की मौत, दो गंभीर घायल 

