Almora– कभी-कभी लगातार असफलताओं से उपजी आत्मविश्वास की कमी आदमी को अवसाद की ओर ले जाती है जो अंतोगत्वा दर्दनाक मोड की ओर मुड़ जाती है ।
ऐसे ही एक घटना में अल्मोड़ा में रहने वाले एक युवक ने आर्मी भर्ती की लिखित परीक्षा में लगातार चौथी बार असफल होने के बाद फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। परिजनों को उसका शव कमरे में पंखे के कुंडे से रस्सी से लटका मिला।
आपको बता दें कि 21 वर्षीय निर्मल पांडे अपने पिता देवी दत्त पांडे निवासी मैलकांडे धौला देवी अल्मोड़ा अपने पिता के साथ नगर में एडम्स स्थित किराए के मकान में रहा करता था।
मृतक के पिता देवीदत्त पांडे ने बताया कि वह माल रोड स्थित एक पेट्रोल पंप में कार्य किया करते हैं ।
पिता देवीदत्त पांडे ने बताया कि उनका बेटा निर्मल कई वर्षों से सेना में भर्ती का प्रयास कर रहा था। वह चार बार सेना भर्ती की लिखित परीक्षा तक भी पहुंचा था। इस बार भी उसने सेना भर्ती की लिखित परीक्षा दी थी किंतु गुरुवार को घोषित रिजल्ट में उसका नाम नहीं होने वह काफी टूट सा गया था।
उन्होंने बताया कि जब वे शाम को वापस अपने काम से लौटे उन्होंने अपने बेटे को फंदे से लटका पाया उनकी चीख पुकार सुनकर आसपास के पड़ोसी भी आ गये और आनन फानन शव को फंदे से उतरकर जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता ने बताया कि उनका पुत्र सेना भर्ती के लिए लगातार प्रयास कर रहा था किंतु सेना भर्ती परीक्षा के गुरुवार को आए लिखित परीक्षा परिणाम में लगातार चौथी दफा भी असफल होने से उसका मनोबल टूट गया और लगता है उसने व्यथित होकर आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस इस सारे मामले की जांच कर रही है।
कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि युवक की शव! को शवग्रह में रखवा दिया गया है जिसका आज शुक्रवार को शव विच्छेदन किया जाएगा
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी 
