हल्द्वानी– नगर में चोरों ने दुस्साहसिक ढंग से चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने यहां रिटायर्ड दरोगा के घर से लाखों का माल साफ कर दिया। इस दौरान घर में कोई नहीं था। परिवार नैनीताल में नंदा देवी का मेला देखने गया था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने घर के पांच कमरे खंगाले और लाखों का माल ले गये। इतना ही नहीं चोरों ने मंदिर में रखे चढ़ावे पर रखे रूपये को भी नहीं छोड़ा। जाते-जाते घर में लगे सीसीटीवी की डीवीआर को पानी से भरी बाल्टी में डाल गये। सूचना के बाद पुलिस पहुंची, अब पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार आरटीओ रोड उदयलालपुर मुखानी निवासी बसंत कुमार पांडे वर्ष 2021 में डीआईजी कैंप कार्यालय से दरोगा पद से रिटायर्ड हुए थे। वर्तमान वह अपनी पत्नी दया पांडे के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है विगत 23 सितंबर को वह अपनी पत्नी के साथ नंदा देवी का मेला देखने नैनीताल गए थे। वही अपने बेटे के यहां रूक गये। 27 सितंबर को पड़ोसी सोनू ने फोन कर बसंत को बताया कि उनके घर के ताले टूटे हुए हैं। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौक पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाये।
रिटायर्ड दरोगा बसंत के अनुसार चोरों ने घर में पांचों कमरे खंगाले। उनकी पत्नी और दोनों बहुओं के गहने भी चुरा ले गए। साथ ही आठ हजार रुपये की नकदी भी ले गये। कुल 30-35 तोला सोने-चांदी के जेवर ले गए। इतना ही नहीं चोरों ने घर के मंदिर में चढ़ाये रूपये भी चोरी कर लिए। हैरानी की बात यह है कि चोरों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए घर में लगे सीसीटीवी की डीवीआर को पहले तोड़ा और फिर पानी से भरी बाल्टी में डाल दिया। जिससे कुछ पता न चल सके।मुखानी थानाध्यक्ष रमेश बोहरा बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
