उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज में भाई को राखी बांधने आई बहन की पति समेत घर लौटते समय सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। सितारगंज से लगे इलाके में मार्ग दुर्घटना से शोकाकुल परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरे मामले के अनुसार रामनगर निवासी हीरा सिंह( 55 वर्षीय) अपनी पत्नी कमला देवी (47 वर्षीय) के साथ रामनगर से सितारगंज राखी बंधवाने आया था।
BREAKING NEWS- राज्य में आए 146 नए मामले, आंकड़ा पहुंचा 7593, देखिए हेल्थ बुलेटिन
दोनों लोग राखी बांधकर सितारगंज से वापस अपनी स्कूटी से रामनगर लौट रहे थे कि अचानक सिडकुल के समीप ग्राम सिसौना में उनकी स्कूटी एक कैंटर की चपेट में आ गई। जिससे दोनों पति पत्नी कैंटर के नीचे आ गए। घटना में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने कैंटर संख्या एचआर 63 सी0 769 को कब्जे में ले लिया है। साथ ही दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मार्ग दुर्घटना में हुई दंपत्ति की दर्दनाक मौत को लेकर उनके परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
देहरादून- रक्षाबंधन पर सीएम ने दिया आगनबाडी और आशा कार्यकत्रियों को तोहफा

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : यहां ट्रैक्टर सवार की गुंडागर्दी, ढाबे के बाहर खड़ी कार पर तीन बार चढ़ाया ट्रैक्टर, वीडियो वायरल
देहरादून :(बड़ी खबर) ये दो अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड की बेटी साक्षी ने रचा इतिहास, IIT JAM 2026 में हासिल की AIR-1
उत्तराखंड :(बधाई) चंपावत की अदिति पुनेठा ने UP पीसीएस में हासिल की 45वीं रैंक, बनीं पुलिस उपाधीक्षक
उत्तराखंड: यहां पत्नी को बंद कर, पति ने उठाया ये कदम 