ट्रैक्टर सवार की गुंडागर्दी, ढाबे के बाहर खड़ी कार पर तीन बार चढ़ाया ट्रैक्टर, वीडियो वायरल
हल्द्वानी : कालाढूंगी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ट्रैक्टर सवार की खुलेआम बदमाशी ने लोगों को दहशत में डाल दिया। जानकारी के मुताबिक, चकलुआ निवासी हिमांशु देवपा मंगलवार रात अपने दोस्तों के साथ कालाढूंगी रोड स्थित एक पहाड़ी ढाबे पर खाना खाने पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने अपनी कार ढाबे के बाहर सड़क किनारे पार्क की, तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर वहां आ धमका।
आरोप है कि ट्रैक्टर चालक, ट्रैक्टर चालक ने जानबूझकर खड़ी कार में लगातार टक्कर मारनी शुरू कर दी। उसने कार को एक के बाद एक तीन जोरदार टक्कर मारी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के वक्त कार में सवार लोग किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान ढाबे के अंदर खाना खा रहे लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई और सभी दहशत में आ गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रैक्टर समेत मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस से शिकायत की तैयारी की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है! प्रवीण देवता पर कालाढूंगी थाने में धारा 351,109,352,324 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश जारी है!
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर 
