crime news

उत्तराखंड: फांसी लगाकर युवक ने दी जान, पत्नी और मासूम को कमरे में किया बंद

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र के सुंदरवाला इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली…जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान युवक ने अपनी पत्नी और तीन माह की बच्ची को कमरे में बंद कर दिया था।

मंगलवार को पुलिस को कंट्रोल रूम के जरिए सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि परिजन युवक को फंदे से उतार चुके थे। 108 एम्बुलेंस की टीम ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई

पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के बड़े ऐलान, 35 नई बैंक शाखाएं, 0% ब्याज पर किसान ऋण और 200 पदों पर होगी भर्ती

जानकारी के अनुसार युवक का हाल ही में प्रेम विवाह हुआ था और वह ड्राइविंग का काम करता था। पत्नी के साथ विवाद की बात भी सामने आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें