Haldwani News: हल्द्वानी से बागेश्वर जा रही कार भवाली- अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर निगलाट के समीप अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी इस हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल है।
प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक शुक्रवार की सुबह हल्द्वानी से लीती कपकोट बागेश्वर जा रही कार संख्या यूके 18 जे- 5712 निगलाट के पास गहरी खाई में जा गिरी। ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया ने बताया कि वाहन में चालक समेत कुल तीन यात्री थे जैसे ही कार खाई में गिरी ग्रामीण दौड़े और वहां से गुजर रहे सेना के दौरान भी मदद में जुट गए थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई , तीनों घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को भवाली अस्पताल ले जाया गया।
जहां चालक हयात सिंह (54) पुत्र कुंवर सिंह को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जबकि खीम सिंह व कुशाल सिंह गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों का उपचार किया जा रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
