Nainital accident News: पहाड़ों में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। विगत दिवस हल्द्वानी में सिडकुल में कार्य करने वाले एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, अब आज नैनीताल में बड़ा हादसा हो गया। भवाली रोड पर स्कूटी और बाइक में आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई, हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी और स्कूटी सवार दोनों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि मृतक का शव पंचनामा भर दिया है। मृतक व घायल नैनीताल में शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे।
जानकारी के अनुसार भवाली रोड पर जोख़िया के समीप दोपहर में लेटीबुंगा निवासी 19 वर्षीय भगवत सिंह और गोपाल सिंह अपने घर लेटीबुंगा मुक्तेश्वर से बाइक पर सवार होकर नैनीताल आ रहे थे। पाइंस से आगे जोखिया में उनकी नैनीताल के एक निजी स्कूल के छात्र की स्कूटी से जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसे की सूचना पर चीता कांस्टेबल शिवराज राणा मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले गए, जहां भगवत की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। पुलिस के अनुसार स्कूटी सवार नाबालिग है। वह अपने घर भवाली जा रहा था।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 

