देहरादून- राज्य के दो जवान भारत मां की रक्षा करते हुए शहीद हुए हैं। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकी मुठभेड़ जारी है। भारतीय सेना के जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है और उन्होंने आतंकियों को घेर लिया। आतंकी मुठभेड़ में उत्तराखंड के दो जवान शहीद हो गए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ही जवान गुरुवार को घायल हो गए थे। उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। शहीद राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी जिला टिहरी और रायफलमैन योगंबर सिंह जिला चमोली के रहने वाले थे।
सैन्य प्रवक्ता द्वारा जानकारी दी गई है कि गुरुवार शाम से पुंछ जिले के मेंढर में काउंटर टेररिस्ट ऑपरेशन जारी है। ऑपरेशन के दौरान भारी गोलीबारी हुई। राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी और राइफलमैन योगंबर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई। पूरा उत्तराखंड दशहरे पर्व मना रहा है लेकिन इस खबर ने पर्व के बीच शोक की लहर दौड़ा दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



किच्छा: किच्छा चीनी मिल बन्दी की प्रथम सूचना:
उत्तराखंड : रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार को कुचला,गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SDM कोर्ट पर विधायक सुमित जमीन में बैठे
उत्तराखंड के दंपती ने यहां ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
देहरादून : पीआरडी जवानों ने समान कार्य का समान वेतन मांगा
देहरादून : पांच जिलों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड: (Job Alert) यहां 394 पदों पर आवेदन का मौका
हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में चोरों का आतंक, गौला की गाड़ियों से 19 बैटरियां चोरी
देहरादून: उत्तराखंड क्रिकेट टीम पहुंची रणजी के सेमीफाइनल में सीएम ने दी बधाई 

