Pithoragarh News- पिथौरागढ़ के तहसील बेरीनाग में 5.30 बजे बोलेरो खाई में गिर गई। इस हादसे में एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बेरीनाग मोटर मार्ग में गोदीगाड़ मंदिर के पास एक बोलेरो 50 फीट खाई में गिर गई। हादसे के वक्त बोलेरो में 6 लोग सवार थे, जिनमें से तीन की मौत हो गई है, और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए है।
आज सुबह 5:30 थाना बेरीनाग को सूचना मिली कि गोदीगाड़ पुल के पास हल्द्वानी से थल आ रही एक बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है इस सूचना पर ऐसो प्रताप सिंह नेगी फोर्स के मौके पर पहुंचे मौके से तत्काल सभी घायलों तथा चालक को निकाल कर एंबुलेंस तथा थाने के सरकारी वाहन से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
घायलों का नाम पता निम्न वत है चालक अनिल कन्याल पुत्र श्री खेम सिंह कन्याल निवासी थल, चंदन सिंह सामंत पुत्र श्री देव सिंह सामंत निवासी गोल्लाकुड़ी तड़ी गांव थल, बृजेश चंद्र पुत्र भावेश चंद्र निवासी लेजम कौली थल, रश्मि चंद पत्नी बृजेश चंद निवासी उपरोक्त, गीता चंद पत्नी हरीश चंद निवासी उपरोक्त, प्रियंका चंद पुत्री भगवान चंद्र निवासी गैना बडालू झुलाघाट । अस्पताल में चिकित्सक द्वारा उपरोक्त तीनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 

