खटीमा। एक अनियंत्रित ट्रक ने महिला को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक महिला को करीब 50 मीटर तक घसीटते ले गया। हादसे में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। सड़ासड़िया निवासी 40 वर्षीय सीमा देवी पत्नी स्वर्गीय भजन लाल लोगों के घरों में काम कर अपना जीवनयापन करती थी।
रविवार सुबह लगभग 5.30 बजे वह काम के लिए जा रही थी। इस दौरान सड़ासड़िया पुल के पास सितारगंज की ओर से आ रहे प्लाई से लदे ट्रक ने महिला को टक्कर मार दी। ट्रक महिला को लगभग 50 मीटर तक घसीटता ले गया। हादसे में महिला की मौत हो गई। इस दौरान ट्रक भी अनियंत्रित हो गया और उसमें लदी प्लाई सड़क पर बिखर गई। इससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। हादसा होते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की सूचना आपातकालीन सेवा 108 व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के चार बच्चे अभिषेक(18) ज्योति (16) पायल (14) व संजय (12) हैं। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज
देहरादून :(बड़ी खबर) दून समेत आठ जिलों में आज बारिश
उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग 

