अल्मोड़ा- उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है यहां भतरौजखान के पास मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक भतरौजखान में आज सुबह एक मैक्स वाहन खाई में जा गिरा। दुर्घटना में 2 लोगों की मौत की सूचना है। जबकि 5 लोग घायल बताये जा रहे है।
यह भी पढ़े 👉उत्तराखंड- (सनसनीखेज आरोप) यहां पिता पर पांच बेटियों के यौन उत्पीड़न का आरोप,जीरो एफ आई आर दर्ज
जानकारी के मुताबिक हादसा आज शनिवार की सुबह करीब 5:45 बजे के आसपास हुआ।
मैक्स वाहन रामनगर- भतरोंजखान मार्ग में चौड़ीघट्टी और मछोड़ के बीच क्वेराड़ीखान के पास खाई में जा गिरा। इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद भतरोंजखान थाना से पुलिस टीम मौके को रवाना हुई और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलो को भतरौजखान अस्पताल में भर्ती कराया। वाहन में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं जा रहे हैं, वाहन दुर्घटना के कारणों का पता नही चल सका है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई थी जुटी हुई थी।
यह भी पढ़े 👉JOB ALERT- BRO में आई बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
हादसे में मृतक–
1-तारा दत्त भट्ट पुत्र शंकर दत्त उम्र 51 वर्ष, निवासी धनखल द्वाराहाट
2-शेर सिंह बिष्ट उम्र 82 वर्ष निवासी कारचूली ताडीखेत रानीखेत
हादसे में घायलों की सूची
प्रमोद भट्ट पुत्र बंशीधर भट्ट , निवासी द्वाराहाट
कमल पंत पुत्र माधवानंद पंत निवासी द्वाराहाट
किरन भट्ट पत्नी प्रमोद भट्ट 4 वर्षीय करन पुत्र प्रमोद भट्ट लक्ष्मी बिष्ट पत्नी शेर सिंह सभी निवासी रानीखेत।सभी घायलों को भतरौजखान अस्पताल में भर्ती कराया गया है
यह भी पढ़े 👉रुद्रपुर- एसएसपी लगातार एक्शन में, अब इस दरोगा को किया निलंबित
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
