Champawat News: उत्तराखंड के चंपावत जनपद अंतर्गत लोहाघाट से दुखद खबर सामने आ रही है यहां लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत में स्थित पंचेश्वर में दर्दनाक हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान जाख (चमदेवल) गांव के 19 वर्षीय युवा सचिन बिष्ट पुत्र मदन सिंह की सरयू नदी में डूब गया। सचिन के साथियों ने हल्ला मचाया तो मौके पर एसएसबी के जवान पहुंचे और उन्होंने सचिन को नदी से निकालकर 108 के जरिए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय भेजा। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक जाख गांव के चार -पांच युवा सरयू नदी में नहाने आए थे। ग्रामीणों के द्वारा युवाओं को नहाने के लिए मना भी किया गया था पर युवा नहीं माने और नहाने के दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। लोगों ने बताया कि सचिन ने एसएससी की रिटन व फिजिकल की परीक्षा पास करली थी। दो दिन पहले ही उसका जनेऊ संस्कार हुआ था। युवा सचिन की मौत से परिवार व गांव में कोहराम मच गया है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से पंचेश्वर में सुरक्षा उपाय करने व जल पुलिस की तैनाती करने की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि पंचेश्वर में काफी संख्या में यात्रियों के साथ-साथ पर्वों पर स्नान करने तीर्थयात्री आते हैं। काफी संख्या में युवा भी पिकनिक मनाने पहुंचते हैं। मना करने के बाद भी वह नदी में नहाते हैं और हादसों का शिकार हो जाते हैं। ग्रामीणों ने कहा है कि प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेना चाहिए और सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता करने चाहिए।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: नौकरी किसे मिलेगी? सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद दो पत्नियों के दावे से फंसा मामला
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों आरोपियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
उत्तराखंड: पहाड़ से गिरे बोल्डर ने मचाई तबाही, कैलाश यात्रा के अहम रास्ते पर टूटा पुल
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, धूप में भी जारी रही जनजागरण पदयात्रा
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 80 हजार से ज्यादा छात्रों ने भेजे निबंध
नैनीताल की लाइफ लाइन फिर होगी मजबूत, मॉल रोड के पुनर्निर्माण में तेजी; जानिए कितना काम हुआ
उत्तराखंड: भीमताल में 16 होम स्टे की जांच, 3 पर जुर्माना और 7 को नोटिस
उत्तराखंड: दर्दनाक हादसा, टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन का अगला हिस्सा पिचका, दो की मौके पर मौत
रुद्रपुर की महिला ने प्रेमी को ट्रक समेत जलाकर मार डाला
उत्तराखंड: रिश्वत ले रहे दो अफसर गिरफ्तार 
