रामनगर– उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर से दुखद खबर है कि यहां मंदिर दर्शन से पूर्व नदी में नहाने गए युवक डूब गए जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक रामनगर के गर्जिया मंदिर दर्शनों के लिए गए दो युवक दर्शन से पहले समीप ही स्थित कुंड में नहाने के लिए उतरे और पानी में संतुलन नहीं बना पाए जिसके चलते डूब गए । जब तक आसपास के लोग समझ पाते तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।
पुलिस प्रशासन के अनुसार आज दिनांक 15/11/22 को चौकी गर्जिया थाना रामनगर पुलिस को सूचना मिली कि गर्जिया मंदिर के पास कुंड में दो व्यक्ति डूब गए हैं। इस सूचना पर उप निरीक्षक कश्मीर सिंह चौकी प्रभारी गर्जिया मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। जिन्हें स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड रामनगर व स्थानीय जनता की मदद से कुंड में डूबे व्यक्तियों को रेस्क्यू कर कुंड से बाहर निकाला गया। दोनों की मृत्यु हो गई है। घटनास्थल कुंड के पास दोनो मृत व्यक्तियों के कपड़े रखे हुए थे जिनमे दोनों के आधार कार्ड, पैन कार्ड के माध्यम से दोनो मृतकों की शिनाख्त
1- गौरव भाटिया पुत्र इंद्रपाल भाटिया निवासी आशियाना कालोनी मुरादाबाद उत्तर-प्रदेश 2- अतुल कुमार पुत्र महेश कुमार निवासी उपरोक्त के रूप में हुई। मृतकों के परिजनो को सूचित कर दिया गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के दंपती ने यहां ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
देहरादून : पीआरडी जवानों ने समान कार्य का समान वेतन मांगा
देहरादून : पांच जिलों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड: (Job Alert) यहां 394 पदों पर आवेदन का मौका
हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में चोरों का आतंक, गौला की गाड़ियों से 19 बैटरियां चोरी
देहरादून: उत्तराखंड क्रिकेट टीम पहुंची रणजी के सेमीफाइनल में सीएम ने दी बधाई
उत्तराखंड: उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड: बिठौरिया में विराट हिन्दू सम्मेलन, संस्कृति और एकता पर दिया जोर
उत्तराखंड: बीज मंत्र से दूर होते हैं सभी दुख: मनोज कृष्ण जोशी
उत्तराखंड बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 का भव्य समापन, हल्द्वानी में सजी सफलता की शाम 

