लक्सर (हरिद्वार): हरिद्वार जिले के लक्सर में एक 12 वर्षीय बालक पिता द्वारा भीख मंगवाने से परेशान होकर घर छोड़कर चला गया। गुमशुदगी की सूचना मिलने पर पुलिस ने बालक को तलाश कर सुरक्षित बरामद किया और परिजनों को सख्त हिदायत देकर उनके सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार लक्सर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपने पांच बच्चों को मजदूरी और भीख मांगने के काम में लगा रखा था। इसी से परेशान होकर 12 वर्षीय बालक घर से निकल गया और दो दिन तक इधर-उधर भटकता रहा। परिजनों ने बालक के लापता होने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस तुरंत कार्रवाई में जुट गई।
पुलिस ने बालक को खोजकर पूछताछ की तो उसने बताया कि पिता उससे जबरन मजदूरी और भीख मंगवाते थे, जिससे परेशान होकर उसने घर छोड़ दिया था।
लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि बालक को परिजनों को सौंप दिया गया है और उन्हें बच्चों से ऐसा कार्य न कराने की सख्त चेतावनी दी गई है। साथ ही बच्चों का सरकारी स्कूल में दाखिला कराने के प्रयास भी किए जाएंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: भूस्खलन प्रभावित सड़कों के लिए 461 करोड़ मंजूर, सीएम धामी ने जताया आभार
उत्तराखंड: हल्द्वानी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, ढाबे से अवैध शराब बरामद
लालकुआं : (बड़ी खबर) SDM ने गैस वितरण के लिए जारी कराया रोस्टर, संडे को इन इलाकों में आएगी LPG सिलेंडर की गाड़ी
उत्तराखंड: गैस सप्लाई में गड़बड़ी? प्रशासन ने कसा शिकंजा, कई पकड़े गए
उत्तराखंड: बरसों की परेशानी खत्म! रामगढ़ की सड़कों पर अब होगा डामरीकरण
उत्तराखंड: CM धामी का बड़ा प्लान! केन्द्रीय मंत्री से मांगे 750 करोड़
उत्तराखंड: बिना फीस सीखें ब्यूटी पार्लर कोर्स, नैनीताल में शुरू हुआ प्रशिक्षण
उत्तराखंड: नैनीताल जिले में 6 नए गौसदन बनेंगे, DM ने दिए निर्देश
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मुखानी क्षेत्र में दो बड़ी चोरियों का खुलासा, अंतरराज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
उत्तराखंड: यहां आत्मा योजना को मिली नई गति, ₹144 लाख की कार्ययोजना स्वीकृत 

