देहरादून: देहरादून के ननूरखेड़ा में आयोजित मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2025-26 का भव्य समापन हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए देहरादून जनपद को विजेता ट्रॉफी और 5 लाख रुपये का चेक प्रदान किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन केवल प्रतियोगिता का समापन नहीं…बल्कि उत्तराखंड के उज्ज्वल खेल भविष्य की नई शुरुआत है। उन्होंने कहा कि खेल आयोजन गांवों और दूरस्थ क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को पहचान देने का सशक्त माध्यम बन रहे हैं और उत्तराखंड अब देवभूमि के साथ-साथ खेलभूमि के रूप में भी पहचान बना रहा है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 11 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि खिलाड़ियों के खातों में सीधे भेजी जा रही है। राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित कर रही है और आठ शहरों में 23 खेल अकादमियां स्थापित की जाएंगी। हल्द्वानी में प्रदेश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी भी बनाई जा रही है।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि न्याय पंचायत स्तर से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में 1 लाख 62 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया और 26 खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : SIR के बाद नैनीताल जिले की अंतिम मतदाता सूची जारी, 4,222 वोटर बढ़े
उत्तराखंड: वोटर लिस्ट में किसके नाम जुड़े, किसके कटे? SIR के बाद सामने आया पूरा आंकड़ा
हल्द्वानी: मीनाक्षी प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग सख्त, नईम पहलवान की दुकान पर पहुंची टीम तो मिली बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) गर्दन चटकाने के नाम पर महिला की मौत, पहलवान पर आरोप
उत्तराखंड: (दुखद) नैनीताल हनीमून का सफर बन गया आखिरी सफर
उत्तराखंड: यहां फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी कर रहे दस शिक्षकों की सेवाएं समाप्त
उत्तराखंड: PWD की लापरवाही पर भड़के राम सिंह कैड़ा, जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों पर तुरंत काम के दिए निर्देश
नवमी पर सम्मानित होंगी ‘देवियां’, धामी सरकार की पहल से देश को मिलेगा नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे थे 10 शिक्षक, जांच के बाद शिक्षा विभाग ने किया बाहर
उत्तराखंड का 26 वर्षीय धर्मेंद्र मारीशस में लापता, परिवार ने CM धामी से मांगी मदद 
