हल्द्वानी। शहर के बरेली रोड स्थित एक ढाबे पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बरामद की है। छापेमारी के दौरान 109 पव्वे देसी और विदेशी शराब के साथ बियर भी जब्त की गई।
इस मामले में आरोपी राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी इसी तरह के मामले में गिरफ्तार हो चुका है।
आबकारी विभाग को क्षेत्र से लगातार अवैध शराब की शिकायतें मिल रही थीं…जिसके बाद शनिवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने संदिग्ध स्थानों और व्यक्तियों के ठिकानों पर जांच कर गहन तलाशी ली।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
इस कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र बिष्ट, उप निरीक्षक रुचिका कांडपाल, कैलाश जोशी सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: PWD की लापरवाही पर भड़के राम सिंह कैड़ा, जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों पर तुरंत काम के दिए निर्देश
नवमी पर सम्मानित होंगी ‘देवियां’, धामी सरकार की पहल से देश को मिलेगा नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे थे 10 शिक्षक, जांच के बाद शिक्षा विभाग ने किया बाहर
उत्तराखंड का 26 वर्षीय धर्मेंद्र मारीशस में लापता, परिवार ने CM धामी से मांगी मदद
नैनीताल घूमने पहुंचे पर्यटक का पर्स हुआ गायब, पुलिस ने खोजकर लौटाई नकदी और जरूरी कार्ड
उत्तराखंड: जमीन के नामांतरण में फंसा है मामला तो पढ़ें ये खबर, राजस्व परिषद ने जारी किए नए निर्देश
हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में सवर्ण शक्ति संगठन का सत्याग्रह, UGC नियमों को लेकर क्यों गरमाया मामला?
उत्तराखंड: मंदिर गई 26 साल की युवती का दिनदहाड़े अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस
उत्तराखंड : (Job Alert) रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, स्नातक और 12वीं पास युवाओं को मौका
उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी 
