रुद्रपुर। नगर निगम रुद्रपुर के पुराने और जर्जर कार्यालय भवन की जगह अब नया बहुमंजिला भवन बनाया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से 15.74 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही भवन निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
महापौर Vikas Sharma ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के नेतृत्व में सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर प्रदेश में कई विकास योजनाओं के लिए बजट जारी किया गया है। इसी क्रम में रुद्रपुर नगर निगम को भी नए कार्यालय भवन के निर्माण के लिए यह राशि स्वीकृत की गई है।
उन्होंने बताया कि नगर निगम के कई विभाग अभी तक पुराने और जर्जर भवन में संचालित हो रहे थे। इस समस्या को देखते हुए नए बहुमंजिला और बहुउपयोगी भवन के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था…जिसे पहले ही स्वीकृति मिल चुकी थी। अब निर्माण के लिए बजट जारी होने के बाद प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।
तीन मंजिला हाईटेक भवन होगा तैयार
महापौर के अनुसार लगभग 15.74 करोड़ रुपये की लागत से तीन मंजिला आधुनिक भवन बनाया जाएगा। भवन परिसर में वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था होगी। ग्राउंड फ्लोर, प्रथम तल और द्वितीय तल के साथ छत पर एक बड़ा हॉल भी बनाया जाएगा।
ग्राउंड फ्लोर और प्रथम तल पर नगर निगम के कार्यालय संचालित होंगे…जबकि द्वितीय तल और टैरेस हॉल का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा सकेगा। इसके अलावा परिसर में आधुनिक रिसेप्शन, वेटिंग एरिया, टैक्स कलेक्शन काउंटर और स्टोर रूम जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।
भूकंपरोधी तकनीक से बनेगा भवन
नए भवन का डिजाइन उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों और जलवायु को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। पूरी इमारत भूकंपरोधी तकनीक से बनाई जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान
हल्द्वानी : दुकानों का किराया बढ़ेगा, टैक्स में 25% छूट
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जालसाजी करने वाला दीपांशु बेलवाल पुलिस की गिरफ्त
उत्तराखंड में अब स्कूल बस, स्कूल वैन का किराया हुआ तय
मुख्यमंत्री धामी की बैटिंग से गूंजा मैदान, टूर्नामेंट का आगाज़ 
