देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से आयोजित मंजुल सिंह मांजिला स्मृति अंतर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने खुद क्रिकेट खेलकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। खेलों से युवाओं में अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व और संघर्ष की भावना विकसित होती है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में खेल सुविधाओं को बढ़ाने और खिलाड़ियों को बेहतर मौके देने के लिए लगातार काम कर रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “खेलो इंडिया” और “फिट इंडिया मूवमेंट” जैसे कार्यक्रमों से देश में खेलों को बढ़ावा मिला है। इनसे युवाओं को खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवन अपनाने की प्रेरणा मिल रही है।
इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खजान दास, विधायक उमेश शर्मा काऊ, खेल निदेशक डॉ. आशीष चौहान, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी और उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय सिंह राणा सहित कई लोग मौजूद रहे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल, 
