Bageshwar News: विगत कुछ माह में शिक्षकों से जुड़ी खबरें आ रही है। लगातार स्कूलों में शिकायत आने से प्रशासन भी अलर्ट है। अब बागेश्वर जिले के गरूड़ से ऐसी ही खबर सामने आ रही है। जहां ब्लॉक के एक इंटर कॉलेज की एक शिक्षिका ने छात्र को पहले मुर्गा बनाया फिर उसे कक्षा में डंडे से पीट दिया। बताया जा रहा है कि यह मामला 23 नवंबर का है। शिक्षिक के डर से घायल छात्र दो दिनों से स्कूल नहीं जा रहा है। शिकायत के बाद खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) ने शिक्षिका का स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही उन्होंने छात्र के इलाज का खर्चा भी शिक्षिका को देने को निर्देशित किया है।
जानकारी के अनुसार राइंका में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले 13 साल के छात्र का आरोप है कि विगत 23 नवंबर को प्रार्थना सभा के बाद वह अपनी कक्षा के बच्चों की लाइन से दूसरी लाइन में चल गया था। इस पर नाराज शिक्षिका ने पहले उसे स्कूल परिसर में मुर्गा बनाया, फिर कक्षा में डंडे से जमकर पीटा। घायल छात्र का घर पर ही प्राथमिक इलाज चल रहा है। इसके बाद डर के कारण पिछले दो दिन से स्कूल नहीं गया है।
ऐसे में घायल छात्र के पिता ने बीईओ को इस मामले की पूरी जानकारी देते हुए शिकायत की है। घटना वाले दिन स्कूल के प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह कोरंगा अवकाश पर थे। मैगड़ीस्टेट के सामाजिक कार्यकर्ता महिपाल सिंह और करन सिंह ने बताया कि शिक्षिका को शीघ्र बर्खास्त नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं खंड शिक्षाधिकारी कमलेश्वरी मेहता का कहना है कि अभिभावक की शिकायत पर शिक्षिका का स्पष्टीकरण मांगा गया है। शिक्षिका से घायल छात्र का उपचार का खर्चा उठाने को भी कहा गया है। इस पूरे मामले की जांच विभाग भी अपने स्तर से करेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: डबल पेंशन पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 1377 अपात्रों की पेंशन बंद
उत्तराखंड : यहाँ शादी से लौट रहे दो दोस्तों की हुई दर्दनाक मौत !
उत्तराखंड : परिजनों की रोक के बाद फरार प्रेमी युगल, कैफे से पकड़े गए
उत्तराखंड: सावधान! शेयर ट्रेडिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड, 37 लाख की ठगी
उत्तराखंड: शिक्षा निदेशालय में बवाल! निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर जानलेवा हमला
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) हल्द्वानी में यूजीसी बिल का विरोध, सड़कों पर उतरे लोग
उत्तराखंड: सरकारी सहयोग से आत्मनिर्भर बनी प्रीति सैनी, घर से शुरू किया सफल कारोबार
देहरादून : गैरसैंण में लगती है ठंड, होती है ऑक्सीजन की कमी, भाजपा विधायक दलीप रावत ने सत्र से पहले जताई आपत्ति
ड्रैगन फ्रूट से कीवी तक…अब बदलने वाली है उत्तराखंड के किसानों की किस्मत!
केंद्र से उत्तराखण्ड को मिली 125 करोड़ की प्रोत्साहन राशि 

