रुड़की : रुड़की में गंगनहर पटरी मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
जानकारी के अनुसार गणेशपुर निवासी सचिन धीमान (38) और राजेंद्र नगर निवासी अमन त्यागी (35) शुक्रवार शाम कार से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात दोनों कार से वापस लौट रहे थे। मंगलौर पहुंचने के बाद वे गंगनहर पटरी मार्ग से रुड़की की ओर आ रहे थे।
आसफनगर तिराहे के पास तेज मोड़ पर उनकी कार अनियंत्रित होकर गंगनहर किनारे रेलिंग से टकरा गई और रजवाहे के नाले पर जाकर अटक गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार में फंसे दोनों घायलों को बाहर निकाला और सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचाया…जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को हटाकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हादसा आसफनगर तिराहे के पास तीव्र मोड़ पर हुआ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बागेश्वर : कक्षा 2 के छात्र गोलू पुरी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य
लालकुआं :(दुखद) यहां सड़क हादसे में युवक की मौत, घर में कोहराम
खटीमा में CM धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल के लिए 10 करोड़ का ऐलान, देशभर से पहुंचे कलाकार
उत्तराखंड: खटीमा के एकलव्य विद्यालय के लिए 10 करोड़ का ऐलान, हॉस्टल का काम भी जल्द होगा शुरू
खटीमा में सजा जनजातीय संस्कृति का रंगमंच, CM धामी ने बजाया ढोल, जुएल ओराम ने किया बड़ा ऐलान
उत्तराखंड: CM धामी ने बनबसा-टनकपुर के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं
अब देहरादून तक सीमित नहीं रहेगी कैबिनेट, बनबसा से धामी सरकार ने दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड: धामी के पिता के श्राद्ध से लेकर मोहम्मद दीपक मामले पर राजेश शुक्ला ने कांग्रेस को घेरा
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में विस्तार से पढ़िए निर्णय, लालकुआं के लिए भी फैसला
चंपावत-(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक हुई खत्म, 24 महत्वपूर्ण निर्णय 
