बागेश्वर। डीएम आशीष भटगांई ने शनिवार राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय, हाईस्कूल और राजीव नवोदय विद्यालय बहुली का औचक निरीक्षण किया। नवोदय विद्यालय के निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिलने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई और प्रधानाचार्य को कड़ी फटकार लगाई। बच्चों की सुरक्षा के साथ लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
राप्रावि बहुली के निरीक्षण के दौरान डीएम भटगांई ने बच्चों के साथ संवाद कर शिक्षण गतिविधि और मिड-डे मील की जानकारी ली। कक्षाओं में जाकर पठन-पाठन को परखा। उपस्थिति पंजिका और अन्य रजिस्टरों को जांचा।
शिक्षकों को शिक्षा के स्तर पर सुधार लाने, मिड-डे मील की गुणवत्ता और साफ-सफाई का उचित ध्यान देने के निर्देश दिए। हाईस्कूल के निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने डीएम से कई सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासा को शांत किया। डीएम भटगांई ने कक्षों औरडीएम ने बहुली के प्राथमिक न हाईस्कूल और नवोदय विद्यालय का लिया जायजा
परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान और विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ नैतिक शिक्षा भी देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में 38 बच्चों में से 33 बच्चे उपस्थित रहे।
नवोदय विद्यालय के निरीक्षण के दौरान आवास, भोजन, सुरक्षा, पेयजल की व्यवस्था देखी। उन्होंने मैस में सफाई का उचित प्रबंध नहीं होने पर नाराजगी जताई। बरामदे में रखे घरेलू गैस सिलिंडरों को सुरक्षित स्थान रखने, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे लगाने और उनकी नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
उन्होंने मैस कार्मिकों के ड्रेस कोड, आइकार्ड नही मिलने पर नाराजगी जताई। मैस के बाहर खुले बिजली के तार और स्विच को ठीक कराने, स्टोर रूम में प्रकाश की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रधानाचार्य बंसत बल्लभ पाठक आदि मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन 
