उत्तराखंड: यहां फर्जी डिग्री वाले गुरु जी की जमानत याचिका खारिज

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

गोपेश्वर। फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्र के आधार पर शिक्षक की नौकरी पाने वाले व्यक्ति की जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। आरोपी शिक्षक को गोपेश्वर पुलिस ने छह फरवरी को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : जोशीमठ की गार्गी उनियाल ने भारतीय वायु सेना (IAF) में अधिकारी बनकर किया कीर्तिमान स्थापित

शिव कुमार सैनी (57) पर इंटरमीडिएट के फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोप है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेहलचौरी गैरसैंण में तैनात शिव कुमार को पहले ही सस्पेंड कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: महापौर के प्रयास लाए रंग, रूद्रपुर में जल भराव से मिलेगी निजात, 460 करोड़ मंजूर

गोपेश्वर पुलिस ने छह फरवरी को किया था गिरफ्तार

मुख्य शिक्षाधिकारी की तहरीर पर गोपेश्वर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायिक मजिस्ट्रेट गोपेश्वर लवल कुमार की अदालत में जमानत याचिका दाखिल की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कहा कि आरोपी पर दर्ज गंभीर प्रकृति के गैरजमानती हैं। इसलिए जमानत याचिका खारिज की जाती है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें