Uttrakhand Govt Job- एक बार फिर बेरोजगारो के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड में वन आरक्षी (फॉरेस्ट गार्ड) के 894 पदों पर भर्ती होगी। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इसका नोटिस जारी कर दिया है। इसके लिए 24 अगस्त से भर्ती के लिए ऑनलाइन आवदेन शुरू होंगे।
जानकारी देते हुए आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि भर्ती के लिए आवेदकों को पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन कराना होगा। कॉमन सर्विस सेंटरों को भी आवेदन के लिए अधिकृत किया गया है। ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों के आवेदक न्याय पंचायत स्तर पर कॉमन सर्विस सेंटर से भी अपना फॉर्म भर सकते हैं।
उम्मीदवार को आवेदन के लिए उनके पास फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठा स्कैन करने व ऑनलाइन शुल्क जमा कराने की सुविधा भी उपलब्ध है।
इस भर्ती की परीक्षा के लिए सात अक्तूबर तक आवेदन होंगे जबकि नौ अक्तूबर तक शुल्क जमा करा सकेंगे। जबकि दिसंबर में आयोग ने लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रस्तावित की है। इस भर्ती में लंबाई व सीने की माप के मानक भी हैं। इसके साथ ही चार घंटे में पुरुष उम्मीदवारों को 25 किलोमीटर की पैदल चाल/दौड़ पूरी करनी होगी जबकि महिला उम्मीदवारों को 14 किलोमीटर का मानक है।
राज्य सरकार के आदेश के तहत अधिकतम आयु सीमा में एक वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। उम्मीदवार किसी भी सहायता के लिए आयोग के टोल फ्री नंबर 9520991172 या वॉट्स एप नंबर 9520991174 या ई-मेल भी कर सकते हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में चोरों का आतंक, गौला की गाड़ियों से 19 बैटरियां चोरी
देहरादून: उत्तराखंड क्रिकेट टीम पहुंची रणजी के सेमीफाइनल में सीएम ने दी बधाई
उत्तराखंड: उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड: बिठौरिया में विराट हिन्दू सम्मेलन, संस्कृति और एकता पर दिया जोर
उत्तराखंड: बीज मंत्र से दूर होते हैं सभी दुख: मनोज कृष्ण जोशी
उत्तराखंड बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 का भव्य समापन, हल्द्वानी में सजी सफलता की शाम
उत्तराखंड: यहां सिंचाई विभाग की खुली नहर में बुजुर्ग हुए चोटिल; जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने दर्ज कराया मुकदमा
उत्तराखंड: यहाँ पूर्व विधायक के भाई की पड़ोसीने की निर्मम हत्या
उत्तराखंड: खटीमा दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनसमस्याएं
उत्तराखंड: खटीमा में क्रिकेट मैच के दौरान सीएम धामी ने मारा लंबा शॉट, खिलाड़ी भी रह गए दंग 
