Someshwar news Update- अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर तहसील चनोदा में अंजली बोरा हत्याकांड में नया मोड़ आया है। बताया जा रहा है कि हत्याकांड के बाद युवक फरार हो गया। जिसके बाद युवक ने जंगल मे जाकर जहर गटक लिया। वारदात के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
सोमेश्वर तहसील चनोदा में आज 19 वर्षीय युवती अंजलि बोरा की हत्या करने वाले युवक ने जंगल में जाकर विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। जिसमें युवक की पहचान दीपक सिंह भंडारी पुत्र मोहन सिंह भंडारी निवासी ग्राम बले, पोस्ट ढोनीगाड़, तहसील व थाना सोमेश्वर के तौर पर हुई है। आनन फानन में पुलिस ने युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौसानी में भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

बता दे कि आज दोपहर करीब 3 बजे ग्राम चनौदा निवासी अंजलि बोरा (19 वर्ष) पुत्री हरीश सिंह बोरा का घर में लहुलूहान हालत में शव पड़ा मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद सोमेश्वर पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। एक अज्ञात व्यक्ति युवती से मिलने रोज उसके घर आता था। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। उधर देर शाम पुलिस द्वारा मृतका अंजलि के भाई दीपक की तहरीर पर हत्यारोपी दीपक सिंह भंडारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार 
