उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के दिनेशपुर इलाके में शादी से इंकार करने पर प्रेमिका ने प्रेमी के घर जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया, युवती को उसके परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाया गया जहां रास्ते में ही युवती की मौके पर मौत हो गई, घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने युवक पर जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा।
जानकारी के मुताबिक दिनेशपुर के निकटवर्ती ग्राम दुर्गापुर निवासी 19 वर्षीय एक युवती का प्रेम प्रसंग नगर के वार्ड नंबर 4 के रहने वाले यवक से चल रहा था। लंबे समय से प्रेम प्रसंग के बाद जब बात शादी की आई तो युवक ने इंकार कर दिया, जिस पर प्रेमिका शुक्रवार शाम प्रेमी के घर पहुंच गई और उसने वहां जहरीला पदार्थ खा लिया और उसकी हालत बिगड़ गई। इस वारदात को देख किसी ने लड़की के परिजनों को इसकी सूचना दी, तो मौके पर पहुंचे परिजन लड़की को लेकर अस्पताल की तरफ भागे लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही लड़की ने दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़े 👉.नैनीताल- शहरों और आबादी वाले इलाके में इस कार्य में JCB पाई गई तो होगी एफ आई आर, DM बंसल ने दिए निर्देश
वही परिजनों और ग्रामीणों ने युवक पर जहर देने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, और मृतका की मां की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि युवक घर से फरार बताया जा रहा है।
यह भी पढ़े 👉.उत्तराखंड-(बड़ी खबर) उत्तराखंड 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का ऐलान, जानिए शेड्यूल
यह भी पढ़े 👉.उत्तराखंड-(बड़ी खबर) कांग्रेस सत्ता में आई तो यह चीज मिलेगी मुफ्त: इंदिरा हृदयेश

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 
