उत्तराखंड: यहां तमंचे के बल पर नाबालिग से दुष्कर्म

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

ऊधम सिंह नगर: तमंचे के बल पर नाबालिग से दुष्कर्म

ऊधमसिंह नगर: नानकमत्ता में घर में अकेली नाबालिग के साथ गांव के ही वहशी युवक ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। परिजनों के लौटने पर डरी-सहमी बालिका ने मां को घटना के बारे में बताया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने बीएनएस व पॉक्सो अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर हवस के भूखे आरोपी गुरमीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद

पीड़िता की मां ने पुलिस को सौंपी तहरीर के अनुसार 11 मई को वह परिवार के साथ किसी काम से बाहर गई थीं। घर पर उनकी बेटी अकेली थी। तभी गांव की युवक गुरमीत सिंह उर्फ गैजु घर में घुस आया। बेटी को घर में अकेली देख उसने उसके तमंचा दिखाकर बालिका को डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत

शाम को मां के घर लौटने पर डरी-सहमी पुत्री ने उन्हें घटना से अवगत कराया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें