उत्तराखंड परिवहन निगम से आज की सबसे बड़ी खबर । उत्तराखण्ड परिवहन निगम के एमडी रणवीर सिंह चौहान ने डयूटी पर लापरवाही करने पर तीन यातायात निरीक्षक व दो यातायात अधीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित के आदेश जारी कर दिए है। जबकि सहायक महाप्रबंधक तथा वरिष्ठ केन्द्र प्रभारी को भी आरोप पत्र जारी किया गया। जिसके बाद परिवहन निगम में हड़कंप मच गया।
गौरतलब है कि चार दिन पूर्व उत्तराखण्ड परिवहन निगम की रामनगर डिपो के वाहन संख्या यूके 07 पीए-4265 दिल्ली से रामनगर आते हुए चैकिंग के दौरान बस में 35 यात्री बिना टिकट पाए गए। जिसमें परिचालक द्वारा यात्रियों को फर्जी टिकट दिए गए थे। जिसके बाद बस पर तैनात विशेष श्रेणी परिचालक गौरव रघुवंशी तथा चालक अरविंद कुमार को तत्काल वाहन से ऑफ रोड कर सेवा से पृथक करने के निर्देश दिए जारी कर दिए गए थे।
जिसके बाद गुरूवार को उत्तराखंड परिवहन निगम के एमडी रणवीर सिंह चौहान ने कार्रवाई करते हुए मार्ग पर चैकिंग में शिथिलता के कारण रामनगर डिपो के यातायात निरीक्षक आनंद कुमार, सहायक यातायात निरीक्षक नरेन्द्र राम व तरसेम सिंह जो रामनगर डिपो में तैनात है उनको तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त कार्रवाई करते हुए नैनीताल मंडल में तैनात यातायात अधीक्षक अनिल सैनी तथा नरेन्द्र सिंह बिष्ट को भी अपनी ड्यूटी ठीक प्रकार से न करने तथा डियूटी पर लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, और रामनगर डिपो में तैनात सहायक महाप्रबंधक तथा वरिष्ठ केन्द्र प्रभारी को भी आरोप पत्रा जारी किया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
