हल्द्वानी- शादियों के सीजन में हल्द्वानी मंडी में आसपास के इलाकों से सब्जियों की आवक बढ़ने के कारण सब्जियां काफी सस्ती हुई है। मौसमी सब्जियों में काफी गिरावट दर्ज की है, मटर 70 तो धनिया के दाम ₹40 प्रति किलो तक कम हो गए हैं। इसके अलावा सलाद के रूप में प्रयोग होने वाली सब्जियां भी काफी कम हुई है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार सब्जियों में काफी गिरावट हुई है। आढ़तियों व व्यापारियों के अनुसार यह मौसम सब्जियों के लिए अनुकूल है पिछली बार तक कोहरे के कारण सब्जियां खराब हो गई थी इस बार उत्तर प्रदेश और कुमाऊं के आसपास के इलाकों से हल्द्वानी मंडी में सब्जी की आवक ज्यादा है। लिहाजा उत्पादन अच्छा होने के चलते सब्जियों के दामों में भारी कमी हुई है।
सब्जी अब पहले
शिमला मिर्च 20 से 22 45 से 50
मटर 45 से 50 100 से 120
पालक 8 से 10 20 से 25
बैंगन 10 से 15 20 से 22
बीन्स 30 से 35 60 से 70
लौकी 8 से 10 20 से 25
फूल गोभी 15 से 20 25 से 30
बंद गोभी 8 से 10 20 से 25
गाजर 25 से 30 35 से 40
धनिया 50 से 60 90 से 100

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
