हल्द्वानी- कमिश्नर दीपक रावत पहुंचे रहस्यमई घर में..Video

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी- कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत हल्द्वानी के एक रहस्यमई घर में पहुंचे जो पिछले 1 महीने से दहशत के साए में जी रहा है। इस घर में एक के बाद एक विचित्र घटनाएं घट रही हैं अखबारों और मीडिया में खबर सुनने के बाद कमिश्नर दीपक रावत भी इस रहस्यमई घर में पहुंचे और घर के लोगों से पूरी जानकारी जुटाई ।

दरअसल हल्द्वानी का एक परिवार इन दिनों दहशत के साए में जी रहा है मामला शहर के तल्ला गोरखपुर निवासी उमेश पांडे का मकान इन दिनों रहस्यमई आग के लिए पहेली बनी हुई है। घर में बिजली के कनेक्शन काटने के बावजूद भी घर में जगह जगह बार-बार आग लग रही है ऐसे में परिवार पूरी रात सो नहीं पा रहा है पूरे मामले में विद्युत विभाग और जिला प्रशासन इस रहस्यमई लगने वाली आग की जांच में जुटा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) इस अधिकारी की निलंबन और विभागीय कार्यवाही की संस्तुति

पीड़ित परिवार का कहना है कि 8 नवंबर को ग्रहण और भूकंप के बाद उनके बिजली के बोर्ड में अचानक आग लग गया आनन-फानन में परिवार के सदस्यों ने विद्युत विभाग को बुलाकर घर का कनेक्शन कटवा दिया लेकिन कनेक्शन कटने के बाद भी घर में लगे जगह-जगह लगे प्लास्टिक के बिजली के बोर्ड और तार फिर से अचानक जलने लगे। परिवार के सदस्यों का कहना है कि पिछले 20 दिनों में घर में जगह जगह आग लग रही है। बंद लोहे अलमारी और बंद बेड के अंदर रखे कपड़े के अलावा बेड पर रखे गद्दों में भी आग लग गई। पिछले 20 दिनों से आग लगने की करीब 20 घटनाएं हो गई है। यहां तक की बीते बुधवार को घर के बाहर रखे बिना विद्युत कनेक्शन कूलर में अचानक आग लग गई। लगातार रुक रुक कर लग रही आज के बाद पूरा परिवार दहशत में है घर का पूरा सामान खाली कर बाहर को रख दिया है ।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: रेनबो पब्लिक स्कूल की छात्रा कनक पाण्डेय ने 12वीं विज्ञान वर्ग में हासिल किए 87 प्रतिशत अंक

परिवार के सभी सदस्य पूरी रात जागकर आग लगने की घटना की चौकीदारी कर रहे हैं परिवार का कहना है कि अचानक धुआं और जलने की बदबू आ रही है जिसके बाद परिवार के सदस्य दौड़कर आपको बुझा रहे हैं जिससे पूरा परिवार दहशत में है। इस मामले में विद्युत विभाग घर का विद्युत कनेक्शन काटकर घर में अर्थ भी लगवाया लेकिन अर्थ लगने के बाद भी फिर से अचानक घर में आग लग गई। लगातार हो रही घटना के बाद परिवार वालों ने इसकी सूचना जिला प्रशासन और पुलिस को दी अब पूरे मामले में जिला प्रशासन और पुलिस इस रहस्यमई घटना को जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहाँ लकड़ी के मकान में लगी भीषण आग

अब मौके पर पहुंचे कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने पूरे घर का स्थलीय निरीक्षण किया और परिवार के लोगों से बात की जिसके बाद उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम को उनके द्वारा निर्देशित किया गया है कि घर में आग लगने के कारणों को तलाशा जाए, यदि फिर भी पता नहीं चलेगा तो अन्य प्रकार की संभावनाओं पर भी विचार किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें