Haldwani News- हल्द्वानी में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के हल्ला बोल जारी है पिछले 5 दिनों से सफाई व्यवस्था ठप कर हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने आज मेयर जोगेंद्र रौतेला की शव यात्रा निकाली । इस दौरान हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने मेयर और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । यही नहीं पार्षद रोहित कुमार ने शव यात्रा में सर मुंडवा कर पिंडदान किया ।
विरोध प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत प्रतिदिन ₹500 मानदेय सफाई कर्मचारियों को दिया जाना है । लेकिन कई महीने बीत जाने के बावजूद नगर निगम ने यह व्यवस्था लागू नहीं की है, लिहाजा मजबूरन कर्मचारियों को हड़ताल पर जाना पड़ा है । कर्मचारियों की शव यात्रा निकालकर प्रदर्शन के दौरान नैनीताल रोड में जाम भी लगा जिसे खुलवाने में पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ी, वहीं कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उन्हें ₹500 प्रतिदिन मानदेय नहीं दिया जाता तब तक वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
