Champawat News: खबर उत्तराखंड के चंपावत जिले में लगने वाले भारत- नेपाल सीमा से है। जहां पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से लाखों की नकदी बरामद की है। गिरफ्तार किए गए लोग नेपाल की ओर जा रहे थे। पुलिस ने इन्हें पकड़ कर कस्टम विभाग के सौंप कर दिया है।
बुधवार की शाम शारदा बैराज के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी हरियाणा नंबर की फार्च्यूनर कार एचआर- 34डी, 8619 वहां पहुंची। कार में दो लोग सवार थे। चेकिंग करने पर इनके पास से छह लाख रुपये से अधिक की नकदी मिली। जब पुलिस ने उनसे इस बारे में पूछताछ की तो कोई जवाब नहीं दे सकें। जिसके बाद पुलिस ने नकदी को जब्त कर लिया।
बनबसा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान सोनम पुत्र सिम्मी, निवासी सियाल रोड, मनाली कुल्लू, हिमाचल प्रदेश और रमेश श्रेष्ठा पुत्र रतन श्रेष्ठा, निवासी ग्राम मसाला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। दोनों ने रूपयों से संबंधित कोई वैध कागजात नहीं दिखाये।
पुलिस का कहना है कि दोनों युवक फार्च्यूनर कार में बैठकर भारत से नेपाल की ओर छह लाख रुपये की नकदी के साथ जा रहे थे। भारत-नेपाल सीमा पर प्रतिबंधित सामान एवं निर्धारित सीमा से अधिक की धनराशि ले जाने पर पाबंदी है। ऐसे में दोनों को गिरफ्तार कर कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण, उपनिरीक्षक कैलाश जोशी, कांस्टेबल अनिल कुमार, संजय शर्मा, विनोद चैहान, संजय शर्मा शामिल रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, 25 मीटर गहरी खाई में गिरी इनोवा, 3 युवकों की मौत, एक गंभीर
उत्तराखंड : किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ मिलाकर लूटी आबरु
हल्द्वानी: मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने हल्द्वानी में अपना पहला शोरूम लॉन्च किया
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हलचल शुरू
नैनीताल :(बड़ी खबर) इस कोतवाली का पूरा स्टाफ बदलेंः हाईकोर्ट
नैनीताल की नंदिनी जोशी जिन्होंने बढ़ाया कुमाऊं विश्वविद्यालय का गौरव
उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी 

