- पुलिस ने किया फर्जी पुलिस वाले को गिरफ्तार।
हरिद्वार- लक्सर और रुड़की जीआरपी थाने की संयुक्त टीम ने एक फर्जी पुलिस वाले को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक उत्तराखंड पुलिस की फर्जी वर्दी पहनकर लोगों पर रौब गालिब कर उन्हे लूटने का काम करता है। पुलिस ने इसके कब्जे से तीन चोरी के मोबाइल, पुलिस की फर्जी वर्दी, बैच और नेम प्लेट भी बरामद किए हैं। पड़ताल में सामने आया कि युवक पर कई मुकदमें भी दर्ज हैं। एसपी जीआरपी सरिता डोबाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया।
उन्होंने बताया कि जीआरपी पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि एक पुलिसवाला लोगों पर रौब गालिब कर उन्हे लूटने का काम कर रहा है। शिकायत मिलते ही पुलिस टीम का गठन किया गया। रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को चिन्हित किया गया और सफलता हासिल करते हुए आरोपी युवक को पुलिस की फर्जी वर्दी में ही रुड़की रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के वक्त भी आरोपी संजय नाम की नेम लगाकर यात्रियों पर रौब गालिब कर रहा था। सख्ती से पूछताछ में सामने आया कि युवक का नाम जरीफ है जो देहरादून का रहने वाला है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर दिया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा 

