देहरादून: उत्तराखंड में प्री मानसून की दस्तक के साथ ही बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है. राज्य में पिछले 48 घंटे के दौरान कई जगहों पर बारिश होने के चलते तापमान में भी गिरावट आयी है. उधर आने वाले दिनों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. वही चारधाम यात्रा मार्गों पर पर्यटकों को विशेष एहतियात बरतने के सुझाव भी दिए गए हैं.
उत्तराखंड में अब तक गर्मी की मार झेल रहे लोगों को प्री मानसून की दस्तक ने बड़ी राहत दी है. पिछले 48 घंटे में राज्य के कई जिले तेज बारिश से प्रभावित रहे हैं. उधर आने वाले दिनों में भी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार 24 जून से 30 जून तक प्रदेश के कई जिलों में गड़गड़ाहट के साथ बारिश होने के आसार है. इसीलिए मौसम विभाग ने चारधाम यात्रा मार्ग समेत प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग ने 24 से 26 जून और 29 जून को नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि आने वाले 24 घंटे में राज्य भर के लिए बारिश को लेकर कोई खास पूर्वानुमान जारी नहीं किया गया है. यानी रविवार को राज्य में मौसम सामान्य रहेगा और पर्वतीय जनपदों में कुछ जगह पर हल्की बारिश हो सकती है. इसके बाद 24 जून से राज्य भर का मौसम बदलता हुआ दिखाई देगा.
मौसम विभाग की तरफ से आने वाले दिनों में चारधाम यात्रा मार्गों के लिए विशेष तौर पर सुझाव जारी किए गए हैं. मौसम विभाग ने श्रद्धालुओं से अपील है कि वो मौसम की जानकारी लेकर ही चारधाम यात्रा मार्ग पर आगे बढ़े. बारिश के दौरान पहाड़ी मार्गों पर लैंडस्लाइड की आशंका बढ़ जाती है. ऐसे में यात्रियों को विशेष सावधानी बरतनी होगी.


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
देहरादून :हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल
देहरादून: एक आईपीएस समेत 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती
पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड 
