Badrinath Dham

उत्तराखंड: तीर्थयात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, धामों में हेलीपैड होंगे अपग्रेड

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक यात्राओं और शैक्षिक संस्थानों को मजबूत करने के लिए 8.03 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं को मंजूरी दी है। इन योजनाओं से तीर्थ स्थलों पर सुविधाएं बेहतर होंगी और विद्यालयों का ढांचा भी सुदृढ़ होगा।

मुख्यमंत्री ने बदरीनाथ धाम में यूकाडा द्वारा संचालित स्थायी हेलीपैड के प्लेटफॉर्म विस्तार और एप्रोच रोड के सुधार के लिए 1.74 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। वहीं केदारनाथ धाम में जीएमवीएन के पास स्थित हेलीपैड के सुरक्षा कार्यों के लिए 39.40 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है। इन कार्यों से आपदा प्रबंधन और तीर्थयात्रियों की आवाजाही को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहाँ एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माण सील और 11 बीघा में प्लाटिंग ध्वस्त

आगामी नंदा राजजात यात्रा-2026 को ध्यान में रखते हुए चौपड्यों, सरकोट, नौटी, मगोती, कांसुवा, कुलसारी, कनोल, आला और रामणी जैसे प्रमुख पड़ावों पर पार्किंग और विश्राम गृह निर्माण के लिए 4.60 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: हल्द्वानी में पत्रकारों के लिए लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

इसके अलावा ऊधम सिंह नगर के बिडौरा और खटीमा स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में बाउंड्री वॉल, छात्रावास और शिक्षण भवनों की मरम्मत के लिए 2.03 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) CM धामी सख्त, बोले असफल अफसर को अनिवार्य आराम

मुख्यमंत्री ने यमकेश्वर क्षेत्र में नोडखाल-मालाकोट मोटर मार्ग का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महिताब सिंह के नाम पर रखने को भी मंजूरी दी है। सरकार का कहना है कि इन फैसलों से प्रदेश में पर्यटन, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र को नई मजबूती मिलेगी।

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें