देहरादून: देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की बेटी और अंतरराष्ट्रीय महिला बॉडीबिल्डर प्रतिभा थपलियाल को उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर और गमला भेंट कर सम्मान प्रदान किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिभा थपलियाल की उपलब्धियां उत्तराखंड की मातृशक्ति के लिए प्रेरणा हैं और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत संदेश देती हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिभा की सफलता से विशेष रूप से पहाड़ी और दूरस्थ क्षेत्रों की बेटियों को खेल और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड मातृप्रधान प्रदेश रहा है, जहां महिलाओं ने कृषि, समाज और संस्कृति में हमेशा अहम भूमिका निभाई है। आज की मातृशक्ति खेल, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में भी नई पहचान बना रही है, जो प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।
मुख्यमंत्री धामी ने यह भी कहा कि जो महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रही हैं, उन्हें आगे राजकीय सेवाओं में अवसर देने का प्रयास किया जाएगा…ताकि वे समाज के लिए प्रेरणा बन सकें।
गौरतलब है कि 43 वर्षीय प्रतिभा थपलियाल ने बीते वर्षों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते हैं। उनकी सफलता पूरे प्रदेश और देश के लिए गर्व का विषय है। कार्यक्रम के दौरान राज्य आंदोलनकारी रविंद्र जुगरान भी मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक गिरफ्तार, व्यापारी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी
हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ
हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई
CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये
बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी 
