देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक यात्राओं और शैक्षिक संस्थानों को मजबूत करने के लिए 8.03 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं को मंजूरी दी है। इन योजनाओं से तीर्थ स्थलों पर सुविधाएं बेहतर होंगी और विद्यालयों का ढांचा भी सुदृढ़ होगा।
मुख्यमंत्री ने बदरीनाथ धाम में यूकाडा द्वारा संचालित स्थायी हेलीपैड के प्लेटफॉर्म विस्तार और एप्रोच रोड के सुधार के लिए 1.74 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। वहीं केदारनाथ धाम में जीएमवीएन के पास स्थित हेलीपैड के सुरक्षा कार्यों के लिए 39.40 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है। इन कार्यों से आपदा प्रबंधन और तीर्थयात्रियों की आवाजाही को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाया जा सकेगा।
आगामी नंदा राजजात यात्रा-2026 को ध्यान में रखते हुए चौपड्यों, सरकोट, नौटी, मगोती, कांसुवा, कुलसारी, कनोल, आला और रामणी जैसे प्रमुख पड़ावों पर पार्किंग और विश्राम गृह निर्माण के लिए 4.60 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है।
इसके अलावा ऊधम सिंह नगर के बिडौरा और खटीमा स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में बाउंड्री वॉल, छात्रावास और शिक्षण भवनों की मरम्मत के लिए 2.03 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने यमकेश्वर क्षेत्र में नोडखाल-मालाकोट मोटर मार्ग का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महिताब सिंह के नाम पर रखने को भी मंजूरी दी है। सरकार का कहना है कि इन फैसलों से प्रदेश में पर्यटन, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र को नई मजबूती मिलेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक गिरफ्तार, व्यापारी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी
हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ
हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई
CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये
बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी 
