उत्तराखंड- यहां विधायक सहित पक्ष, विपक्ष बैठे स्क्रीनिंग प्लांट के विरोध में धरने पर

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के लालकुआं तहसील के हल्दूचौड़ के जयराम क्षेत्र में इन दिनों एक नेचुरल प्लांट चर्चा का विषय बना हुआ है दरअसल गांव में आबादी के बीच बन रहे इस नेचुरल प्लांट के विरोध में न सिर्फ गांव की जनता आ खड़ी हुई है बल्कि क्षेत्र के विधायक नवीन दुम्का और पूर्व विधायक व मंत्री रहे हरीश चंद्र दुर्गापाल भी धरने पर बैठ रहे हैं। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य से लेकर ग्राम प्रधान और स्थानीय जनता भी इस नेचुरल प्लांट का विरोध कर रही है ग्रामीणों का कहना है कि जब स्टोन क्रेशरो को आबादी वाले इलाके से शिफ्ट करने के पहले से निर्देश हैं तो ऐसे में इस तरह के नेचुरल प्लांट की अनुमति यहां किस आधार पर दे दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले

यही नहीं खुद क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का ने जयराम क्षेत्र में प्रस्तावित स्क्रीनिंग प्लांट के खिलाफ चल रहे धरने में अपना पूरा समर्थन दिया है विधायक नवीन दुम्का ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा है कि इस स्क्रीनिंग प्लांट को 2019 में एनओसी मिल गई थी जब आबादी का मानक केवल 100 मीटर का था और यह प्लांट जून 2020 में तब लग रहा है जब स्क्रीनिंग प्लांट की आबादी से दूरी का मानक 300 मीटर कर दिया गया है इस तरह विधायक नवीन दुम्का ने अपनी सरकार के सिस्टम को भी सवालों के घेरे में खड़ा किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी

उधर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्रदुर्गपाल का कहना है ग्रामीण आबादी के बीच में किसी भी कीमत में स्क्रीनिंग प्लांट नहीं खोलने दिया जाएगा गांव वाले पहले से ही ग्रामीण क्षेत्रों में क्रेशरो के लगाए जाने के बाद उनका हाल देख चुके हैं ऐसे में कृषि क्षेत्र में इस तरह के क्रेशर या नेचुरल प्लांट खोलना जनता के साथ कुठाराघात है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे

उधर जिला पंचायत सदस्य मोहन बिष्ट और ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी भी ग्रामीणों के साथ समय समय पर धरना दे रहे हैं सभी जनप्रतिनिधियों का एक स्वर में यही कहना है कि प्रशासन को इस नेचुरल प्लांट की अनुमति को रद्द करना चाहिए नहीं तो वह लगातार आंदोलन करते रहेंगे।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

1 thought on “उत्तराखंड- यहां विधायक सहित पक्ष, विपक्ष बैठे स्क्रीनिंग प्लांट के विरोध में धरने पर

  1. Samaj nahi aata sarkaar BJP ki lakin janta ke beach vidhayak ji dharna de rhe hai. Aise bikaas purash km hai. Ab CM shahab janta ki awaj Suno. Janta ki jeet hogi. Ye puji pati ko bhagao

Comments are closed.