उत्तराखंड: यहां जलभराव में फंसे परिवार को बचाने गए दो युवकों की दर्दनाक मौत

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • जलभराव में फंसे परिवार को बचाने गए थे, पानी में डूबकर हो गई दो युवकों की दर्दनाक मौत

खटीमा। उधम सिंह नगर जिले के खटीमा में दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां जलभराव में फंसे परिवार को बचाने गए दो युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खटीमा के हल्दी गांव में मूसलाधार बारिश से जलभराव में एक परिवार फंसा था। हल्दी निवासी प्रिंस कुमार (18) पुत्र राम कृपाल और सन्नी (20) पुत्र धर्मेंद्र कुमार कुछ युवकों के साथ परिवार को बचाने के लिए गए थे। इस दौरान दोनों युवक पानी में डूब गए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम

सूचना मिलने पर तहसीलदार हिमांशु जोशी राजस्व टीम और एसडीआरएफ के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की सहायता से एसडीआरएफ ने रेस्क्यू के दौरान दोनों युवकों के शव पानी में बरामद किए। दोनों युवक तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। विधायक भुवन कापड़ी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें