- दर्दनाक हादसा… गंगा के तेज बहाव में बहीं मां-बेटी, तलाश जारी
उत्तराखंड में ऋषिकेश के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। गंगा नदी में स्नान करते समय मध्यप्रदेश से आई मां-बेटी तेज बहाव में बह गईं। घटना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
जानकारी के अनुसार, ब्रह्मपुरी स्थित राम तपस्थली आश्रम में चल रही राम कथा के दौरान श्रद्धालु बड़ी संख्या में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में मध्यप्रदेश के कैलाश रस मोरियाना से आई मनू उपाध्याय (पत्नी मनीष उपाध्याय) और उनकी 18 वर्षीय पुत्री गौरी उपाध्याय बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे आश्रम के घाट पर स्नान के लिए पहुंचीं।

नहाते समय मां-बेटी गंगा की तेज धारा में बह गईं। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत प्रशासन को दी, जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।
एसडीआरएफ के अनुसार, गंगा का बहाव अत्यंत तेज होने के कारण सर्च ऑपरेशन में मुश्किलें आ रही हैं। हरिद्वार जल पुलिस, एसडीआरएफ तथा संबंधित बैराज स्टाफ को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। आसपास के घाटों और बैराजों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
अभी तक लापता मां-बेटी का कोई पता नहीं चल सका है। खोज अभियान जारी है। इधर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे गंगा में स्नान के दौरान अत्यधिक सतर्कता बरतें और सुरक्षित घाटों का ही प्रयोग करें।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ
उत्तराखंड में पहली बार फिल्म अवॉर्ड, 15 सितंबर से आवेदन शुरू; कलाकारों के लिए बड़ा मौका 
