Dehradun News- फोटो खिंचवाने या सेल्फी लेने के चलते अब तक कई जगह बड़े बड़े हादसे हो गए हैं लेकिन लोग अक्सर सेल्फी या फोटो के चक्कर में लापरवाह नजर आते हैं ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड के मसूरी के पास केंपटी फॉल में हुआ है जहां एक पर्यटक केंपटी फॉल में नहाने के दौरान फोटो खिंचवाने के चलते पैर फिसल जाने से मौत के मुंह पर चला गया।
दरअसल अपने 7 दोस्तों के साथ केंपटी फॉल में नहा कर इंजॉय करने आए दोस्तों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक दोस्त का पैर चट्टान से फिसल गया जिससे वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। पर्यटक के केंपटी फॉल में डूबने से हुई मौत से केंपटी फॉल में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना कैंपटी पुलिस मौके पर पहुची और को गोताखोरों की मदद से पर्यटक के शव को पानी में से निकाला गया। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
बताया जा रहा है कि बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के 7 दोस्त मसूरी घूमने आए थे वह सुबह मसूरी से कैम्पटी फाल घूमने गए है मुख्य केंपटी फॉल के नीचे वाले फॉल पर सातों दोस्त नहा रहे थे कि अचानक फोटोग्राफी के दौरान एक दोस्त का पैर फिसल गया और वह सर के बल गहरे पानी में चला गया जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। दोस्तों ने काफी कोशिश करने के बाद भी अपने दोस्त को नहीं बचा पाए। पुलिस द्वारा पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। कैम्पटी पुलिस इंचार्ज नवीन जुराल ने बताया कि मृतक के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है प्रथम जिसका यह एक दुर्घटना है नहाते समय पर्यटक का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा चला गया। मृतक के दोस्तो ने अपने दोस्त से बचाने को काफी प्रयास किया पर वह असफल रहे। उन्होने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 

