Haldwani News-उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक महिला की तहरीर पर उसके ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और देवर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले में विवेचना कर रही है। जानकारी के मुताबिक यूपी के बरेली जिले के मीरगंज की रहने वाली महिला की शादी थाना शहजाद नगर रामपुर जिले में 3 साल पहले हुई थी। वर्तमान में मुखानी थाना क्षेत्र में रह रही महिला ने मुखानी थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कर अपनी आपबीती बताई।
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के लोग उससे दहेज में कार की मांग कर रहे थे कार न मिलने पर उन्होंने उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। यही नहीं बांझ होने का ताना देकर घर से निकालने की कोशिश में लगे थे। पिता ने बताया कि 11 अगस्त को जब उसका पति घर पर नहीं था तो देवर ने मौका पाकर अपनी भाभी यानी पीड़िता से मुंह में कपड़ा ठूंस कर चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया।

और जब पीड़िता ने अपनी सास को इस घटना के बारे में बताया तो घर की बदनामी होने की दुहाई देकर मुंह बंद रखने का दबाव बनाया गया। जब परेशान विवाहिता ने फोन करके अपने पिता को इस मामले से अवगत कराया तो ससुराल में सास और ससुर ने फोन छीन कर न सिर्फ मारपीट की बल्कि मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने का प्रयास किया किसी तरह बस्ती के लोगों ने उसे बचाया।
पीड़ित महिला का आरोप है कि ससुर के कहने पर पति ने चाकू से उसके नाक कान काटने का भी प्रयास किया, तब स्थानीय लोगों ने पीड़िता की जान बचाई लेकिन पति तब तक एक कान काट कर अलग कर चुका था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मात्र फटे हुए कपड़े पहन कर सभी स्त्रीधन छीन कर ससुरालियों ने धक्का देकर भगा दिया। पहले महिला मीरगंज थाने में रिपोर्ट लिखाने के लिए पहुंची जब वहां रिपोर्ट नहीं लिखी गई तो महिला ने मुखानी थाने में मुकदमा दर्ज कराया जहां पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ दुष्कर्म की धारा 376 तथा पति सास व ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 
