- उत्तराखंड में मदरसों की जांच के आदेश, वेरिफिकेशन ड्राइव।
उत्तराखंड- उत्तराखंड पुलिस के आईजी लॉ एंड ऑर्डर नीलेश आनंद भरणे ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत सभी मदरसों की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक जांच अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना और यह सुनिश्चित करना है कि सभी मदरसे कानूनी ढांचे के भीतर कार्य करें।
मुख्य प्रवक्ता ने बताया कि जांच प्रक्रिया बच्चों की सुरक्षा और राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह अभियान राज्य में संचालित सभी मदरसों के फंडिंग स्रोतों का सत्यापन करेगा और मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों के वास्तविक विवरण की जानकारी प्राप्त करेगा। इसके अलावा, पुलिस महानिरीक्षक ने अवैध मदरसों की पहचान करने और उनके पंजीकरण की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का आदेश दिया है। विशेष ध्यान बाहरी राज्यों से लाए गए बच्चों पर दिया जाएगा, जिनकी पहचान सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को एक माह के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल
हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया 

