Bhimtal News: उत्तराखंड में एक गजब का मामला सामने आया है। यहां भीमताल में पानी चोरी होने का विषय चर्चाओं में है। एक बाल्टी पानी नहीं बल्कि एक लाख लीटर पानी चोरी कर लिया। जल संस्थान के टैंक से पानी चोरी का पता तब चला जब पेयजल निगम का लाइनमैन पानी खोलने के लिए टैंक के पास गया। टैंक में पानी की एक बूंद भी नहीं थी। इसके बाद उसने इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी।
शुक्रवार रात जौंस स्टेट में जंगल के बीच बने टैंक में जल संस्थान द्वारा एकत्र किया गया एक लाख लीटर पानी चोरी कर लिया। चोरी ने वाल्ब में पाइप लगाकर की। जब शनिवार को घरों में पानी नहीं आया। जिससे सैकड़ों लोग प्रभावित हुए है। इस पर जल संस्थान अवर अभियंता हर्षित कुमार का कहना है कि पानी के बाद चोर वाल्ब तक चोरी कर ले गए। जिसकी वजह से पानी एकत्र नहीं हो पा रहा है। वाल्ब और पानी के चैंबर को ठीक किया जा रहा है।
बता दे कि इससे पहले भी जौंस स्टेट के इसी टैंक से तीन वर्ष पूर्व भी पानी की चोरी हो चुकी है। तब उस समय ग्रामीणों ने पानी का पाइप भी बरामद कर दिया था। लेकिन इस बार पानी की चोरी हो जाने पर चोर ने कोई सबूत नहीं छोड़ा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कृषि, उद्योग और पर्यटन बनेंगे उत्तराखंड के ग्रोथ ड्राइवर: सीएम धामी
1.11 लाख करोड़ का बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम: सीएम धामी
लालकुआं :(बधाई) बिंदुखत्ता की बेटी मनीषा बनी सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार के लिए गर्व के पल
सीएम धामी का ‘SANTULAN’ मॉडल, हर वर्ग के लिए बजट में खास योजनाएं
उत्तराखंड बजट 2026: गरीब युवा किसान महिला सशक्तिकरण के लिए ज्ञान मॉडल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने निर्देश में एक्टिव हुआ प्रशासन, चलने लगा बुलडोजर
उत्तराखंड: संतुलित वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता उत्तराखंड का बजट 2026–27
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM के अधिकारियों को निर्देश, जिले में दिखने नहीं चाहिए अवैध होर्डिंग बोर्ड
नैनीताल: जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित 
